महाराष्ट्र में ट्रक चालक की मौत से खमौली में मातम
आजमगढ़, जून 28 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खमौली गांव निवासी ट्रक चालक की गुरुवार की रात महाराष्ट्र के मनोर क्षेत्र में हुई दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार अपराह्न शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। महाराष्ट्र के भिवंडी से माल लेकर गुजरात के अहमदाबाद जाते समय दुर्घटना हुई थी। बरदह थाना क्षेत्र के खमौली गांव निवासी 37 वर्षीय ओमप्रकाश यादव ट्रक चालक थे। वे इस समय मुंबई में ट्रक चला रहे थे। गुरुवार को भिमंडी से माल लेकर अहमदाबाद जाने के लिए निकले थे। रात करीब 12 बजे महाराष्ट्र के मनोर क्षेत्र में पहुंचे थे। अचानक उनका ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे से खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसे में ओमप्रकाश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। रात में ही परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई।इसके बाद परिवार के लोग मनोर के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.