महाराष्ट्र में चार प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों के उल्लंघन के मामले में दक्षिण मुंबई के अयूब्स रेस्तरां समेत चार होटल एवं खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। एफडीए ने राज्यभर में चलाए गए अभियान के तहत 37 होटल, रेस्तरां और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इनमें से 31 को सुधार के नोटिस जारी किए गए जबकि चार प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। लाइसेंस निलंबित किए गए प्रतिष्ठानों में मुंबई के फोर्ट क्षेत्र स्थित अयूब्स, कुर्ला स्थित मैसर्स संकल्प महिला औद्योगिक उत्पादक सहकारी संस्था लिमिटेड और नागपुर के बरहामपुर जलेबी सेंटर और स्टेप इन रेस्तरां शामिल हैं। यह भी पढ़ें- क्रिकेटर्स 'मांसाहारी चाय' पी रहे थे, क्या उन्हें पता था; बंबई हाईकोर्ट ने MCA पर क्यों किया कटाक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.