महाराष्ट्र में काम करने गए मजदूर की मौत
सीतापुर, जून 29 -- हरगांव, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ककराही गांव निवासी मजदूर की महाराष्ट्र में मौत हो गई। परिवार ने ठेकेदार पर आरोप लगाया है कि उसने मौत की सूचना नहीं दी है। गांव निवासी दयावती के अनुसार उनके पति रंजीत (35) को ठेकेदार एक माह पहले खाना बनाने का काम बताकर महाराष्ट्र ले गया था। रंजीत की 24 जून को एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जब रंजीत घायल थे, तो उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी ठेकेदार ने परिवार को नहीं दी। रंजीत की मौत के बाद ठेकेदार उनके घर आया और बिना कुछ बताए रंजीत का आधार कार्ड ले गया। परिवार को रंजीत की मौत की जानकारी महाराष्ट्र में काम कर रहे गांव के अन्य व्यक्तियों से मिली। ठेकेदार ने अपने खर्च पर शव को गांव भेजने की बात कहते हुए अंतिम संस्कार के लिए दयावती को 19 हजार रुपये भी दिए हैं। पुलिस पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.