नई दिल्ली, जून 10 -- महाराष्ट्र के एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के साथ खेला हो गया। दरअसल, कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को आरोप लगाया कि अमरावती की विधान परिषद सीट से पार्टी उम्मीदवार हर्षजीत देशमुख से पिछले कई दिनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि संभव है कि चुनाव से पहले विरोधी पार्टियों ने उन्हें 'अपने पाले में कर लिया' हो। कहा जा रहा है कि वह पिछले पांच दिनों से नागपुर में हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने कहा कि हालांकि देशमुख से पांच दिनों से संपर्क नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने उन्हें अस्पताल से मीडियाकर्मियों से बात करते हुए देखा, जहां वे भर्ती हैं। देशमुख ने हालांकि कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन पर किसी का कोई दबाव नहीं है। यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र की महायुति सरकार में फूट? फडणवीस से नाराज शिंदे सेना; नया बवाल क...