नई दिल्ली, मई 8 -- Maharashtra SSC Result 2026 Out : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने आखिरकार SSC यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। यहां देखें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट। पुणे स्थित बोर्ड कार्यालय से चेयरपर्सन त्रिगुण कुलकर्णी ने आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित किया। रिजल्ट जारी होते ही राज्यभर के लाखों छात्र अपने स्कोर देखने में जुट गए। यहां देखें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर लाइव अपडेट्सइस साल 92.09 प्रतिशत छात्र हुए पास महाराष्ट्र बोर्ड SSC परीक्षा 2026 में इस बार कुल पास प्रतिशत 92.09% दर्ज किया गया है। पिछले साल की तुलना में इसमें गिरावट देखने को मिली है। वर्ष 2025 में पास प्रतिशत 94.10% था, जबकि 2024 में यह 95.81% और 2023 में 93.83% रहा था। इससे साफ है कि इस बार परीक्षा का स्...