बिजनौर, फरवरी 27 -- धामपुर। महाराष्ट्र में दर्ज चोरी के एक प्रकरण की जांच को लेकर महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की टीम ने धामपुर में कई स्थानों पर दबिश दी। टीम ने दबिश के दौरान दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ शुरू की। बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र पुलिस ने पूर्व में पकड़े गए चोरी के आरोपियों की निशानदेही पर सर्राफा बाजार में एक प्रतिष्ठान पर दबिश दी। मौके से दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जांच टीम के मुताबिक मामला एक संगठित चोरी से जुड़ा है। जिसकी कड़ी कई राज्यों तक फैली हो सकती है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की होगी। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से सर्राफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद रही। महाराष्ट्र पुलिस की कार्रवाई से यह संकेत मिल रहे हैं कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.