जौनपुर, मार्च 21 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रीठी गांव में एक एक आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंची महाराष्ट्र पुलिस को चोर समझकर ग्रामीणों ने गुरुवार की रात दौड़ा लिया। इसी बीच मौका पाकर आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। ऐसे में पुलिस को खाली हाथ जाना पड़ा। हंगामेदार स्थित के बीच स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। मछलीशहर थाना क्षेत्र क घघरिया गांव निवासी एक युवक मुंबई रहता था। वहां किसी से रुपये के लेन देन के मामले में आरोपी है। इसी मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए महाराष्ट्र के पालघर जनपद के बोइसर थाने की पुलिस गुरुवार की रात मछलीशहर पहुंची। स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस जब घघरिया पहुंची तो पता चला कि युवक सिकरारा के रीठी गांव गया है। पुलिस साधारण कपड़े में थी और सिकरारा पहुंच गई। रात करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.