जौनपुर, मार्च 20 -- सिकरारा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। महाराष्ट्र के तीन पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने चोर समझकर दौड़ा लिया। वे एक आरोपी को पकड़ने गुरुवार की देर शाम मछलीशहर के घाघरिया गांव में गए थे। ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़कर पकड़ा तो मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप कर महाराष्ट्र पुलिस को ग्रामीणों से छुड़ाया। महाराष्ट्र पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पालघर जनपद स्थित बोइसर थाने के उपनिरीक्षक नितिन नारने और हेड कांस्टेबल संदीप पाटिल पैसे के लेन-देन तथा जालसाजी के एक मामले में एक आरोपी को पकड़ने उसके घर घघरिया गांव पहुंचे थे। वहां से आरोपी का मोबाइल लोकेशन सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव में मिला।आरोपी की रिश्तेदारी भी इसी लोकेशन पर होने के कारण महाराष्ट्र पुलिस ने सादी वर्दी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.