महाराष्ट्र पुलिस के दो जवान छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार; बाघ की खाल की तस्करी करते धराए, पैंगोलिन के शल्क भी बरामद
रितेश मिश्रा, जुलाई 1 -- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां महाराष्ट्र पुलिस के दो जवानों को बाघ की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके जब उन पुलिसकर्मियों में से एक के घर की तलाशी ली गई तो बड़ी मात्रा में पैंगोलिन की शल्क (बाहरी त्वचा) बरामद हुई। आरोपी पुलिसकर्मियों की पहचान बाबूराव मडावी और बिजेश्वर गेडम के रूप में हुई है, जो कि अंतरराज्यीय अवैध शिकार नेटवर्क का हिस्सा हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ वाइल्डलाइफ (प्रोटेक्शन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन दोनों की गिरफ्तारी 'ऑपरेशन सेफ पैसेज' के तहत की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर एस.नवीनकुमार ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात एक गुप्त सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.