मेरठ, जून 21 -- महाराष्ट्र में कथित धोखाधड़ी और वित्तीय हेराफेरी के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार को महाराष्ट्र पुलिस ने मेरठ में दबिश दी। सिविल लाइन थाना पुलिस के सहयोग से मोहनपुरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी विपिन मुकेश अग्रवाल को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कर अपने साथ ले जाने की तैयारी में जुटी है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम शनिवार शाम मेरठ पहुंची और सिविल लाइन थाने में स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद संयुक्त टीम ने मोहनपुरी स्थित आरोपी के आवास पर छापा मारा। यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र पुलिस की मेरठ में दबिश, ठगी के आरोपी को दबोचा सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विपिन मुकेश अग्रवाल को...