देवघर, अक्टूबर 2 -- चितरा प्रतिनिधि साइबर ठगी के एक मामले की जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार शाम चितरा थाना पहुंचकर स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। उसके बाद चितरा पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बुधवार देर रात से गुरुवार दिनभर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान राखजोर गांव से तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंबी पूछताछ और जांच के दौरान राखजोर गांव निवासी 21 वर्षीय कालीचरण मंडल, पिता- हलधर मंडल के विरुद्ध साइबर ठगी से संबंधित साक्ष्य मिलने की बात सामने आई। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि कालीचरण मंडल पर करीब 22 लाख रुपए की साइबर ठगी से जुड़े मामले में संलिप्तता का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस आरोपी यु...