देवघर, मार्च 14 -- देवघर। एक मामले की जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र पुलिस शनिवार को एक आरोपी को साथ लेकर नगर थाना पहुंची। महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई में सहयोग मांगा। हालांकि पूरे मामले को लेकर महाराष्ट्र और नगर थाना पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। दोनों पुलिस इकाईयों ने मामले को गोपनीय रखा है। सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस जिस आरोपी को अपने साथ लेकर आई है, उससे पूछताछ के दौरान देवघर से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घटना में संलिप्त कुछ संदिग्धों के बारे में अहम जानकारी दी है, जिनके संभावित ठिकाने नगर थाना क्षेत्र में होने की बात सामने आई है। उसी आधार पर महाराष्ट्र पुलिस, स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की तैयारी कर रही...