महाराष्ट्र जा रहा मदरसा का छात्र एलटीटी एक्सप्रेस से लापता
रांची, सितम्बर 20 -- रातू। रातू के हुरहुरी निवासी हबीब अंसारी का 15 वर्षीय पुत्र रेहान अंसारी महाराष्ट्र जाने के दौरान लापता हो गया। रेहान जामिया अकलकुआं मदरसा में पढ़ाई करता है। छुट्टी खत्म होने पर शुक्रवार की सुबह पिता ने हटिया स्टेशन से भुसावल का जेनरल टिकट कटाकर उसे मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस में बैठाया था। शनिवार शाम तक उसे मदरसा पहुंचना था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। घर भी वापस नहीं लौटा। उसके पास मोबाइल नहीं होने से परिजन संपर्क नहीं कर सके। रविवार सुबह पिता ने उसके दोस्त से जानकारी ली, तो पता चला कि रेहान मदरसा नहीं पहुंचा है। मामले में स्टेशन थाना में सनहा दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.