पीलीभीत, मार्च 7 -- पूरनपुर। महाराष्ट्र में मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उसका शव लेने महाराष्ट्र रवाना हो गए। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव रानीगज के रहने वाले अर्जुन 20 पुत्र सोहनलाल की दोस्ती जनपद लखीमपुर के बेलरायां के एक युवक से थी। पांच महीने पहले अर्जुन दोस्त के साथ महाराष्ट्र के जिला रत्नगिरी के थाना खंडाला क्षेत्र में काम करने गया था। शुक्रवार को अर्जुन की वहां संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। साथ गए दोस्त ने परिजनों को अर्जुन के जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की जानकारी दी। इससे कोहराम मच गया। परिजन उसका शव लेने महाराष्ट्र रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.