महाराष्ट्र के CM बनना चाहते हैं तुकाराम मुंढे? 25 ट्रांसफर वाले IAS अधिकारी ने क्या दिया जवाब
नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- महाराष्ट्र में FDA कमिश्नर का पद संभालने के बाद से ही वरिष्ठ IAS अफसर तुकाराम मुंढे का नाम चर्चा में हैं। तुकाराम मुंढे ने इस पद को संभालते ही मानों तहलका मचा दिया है। गंदगी और लापरवाही से भरे पड़े हजारों रेस्टोरेंट और वेयरहाउसेज पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। यही नहीं, दर्जनों जाने माने प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी एक्शन लिया है और उनके लाइसेंस रद्द कर दिए। काम के प्रति इतनी ईमानदारी की वजह से वे आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं। अब एक इंटरव्यू में तुकाराम मुंढे से पूछा गया कि क्या वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनना चाहेंगे? उन्होंने क्या जवाब दिया? न्यूज18 मराठी की एक रिपोर्ट के मुताबिक तुकाराम मुंढे बीते 22 नवंबर को पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज में आयोजित 'यूथ फेस्टिवल' इवेंट पहुंचे थे। इस दौरान ही उनसे मुख्यमंत्री प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.