महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा; मंदिर परिसर की दीवार ढही, 6 श्रद्धालुओं की मौत और 14 घायल
नई दिल्ली, मई 12 -- महाराष्ट्र के सांगली जिले में मंगलवार शाम मंदिर परिसर की दीवार ढह गई और टीन की चादरें गिर गईं। हादसे की चपटे में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 12 से 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पश्चिमी महाराष्ट्र जिले की जठ तहसील के मोठेवाड़ी गांव में स्थित मार्गदेवी मंदिर में हुई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को आमतौर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आते हैं। माना जा रहा है कि तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते यह हादसा हुआ। यह भी पढ़ें- कोई रबर स्टैंप नहीं; CBI डायरेक्टर के चयन से राहुल गांधी ने खुद को किया अलग सांगली के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने बताया, 'मंदिर परिसर में लगभग 350 श्रद्धालु मौजूद थे। शाम को अचानक तेज हवाओं और भारी बारिश ने इलाके को बुरी तरह प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.