जमशेदपुर, मार्च 7 -- जमशेदपुर। मेरा युवा भारत, पूर्वी सिंहभूम द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025-26 का समापन श्रीनाथ विश्वविद्यालय में हुआ। पांच दिवसीय कार्यक्रम में महाराष्ट्र से आए 37 प्रतिभागियों और झारखंड के युवाओं ने सांस्कृतिक, शैक्षणिक व सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से सहभागिता की।समापन समारोह में कुलपति डॉ. सम सिंह, कुलाधिपति सुखदेव महतो, कुलसचिव डॉ. याहिया मजूमदार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आतिफ हबीब, एनएसएस पदाधिकारी डॉ. शालिनी ओझा तथा जिला युवा अधिकारी मोंटू पातर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में महाराष्ट्र के प्रतिभागियों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने झारखंड के लोक नृत्य से कार्यक्रम को आकर्षक ...