प्रयागराज, मार्च 29 -- महाराष्ट्र से लोकसभा और राज्य सभा दोनों सदन के सदस्य रहे और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व राज्य मंत्री नागपुर निवासी दत्ताजी मेघे की अस्थियां रविवार को संगम में प्रवाहित की गई। कलश लेकर उनके पुत्र विधायक समीर मेघे और पूर्व विधायक सागर मेघे अन्य शुभचिंतकों के साथ रविवार को प्रयागराज पहुंचे और फूलपुर विधायक दीपक पटेल के साथ संगम में उनकी अस्थि विसर्जित की। दत्ताजी मेघे का 22 मार्च को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। इस दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राजेंद्र मूलक, न्यायाधीश संजय सिंह, विधायक अभिजीत बंजारी, किरण पांडव, मुकेश सिंह राणा, पार्षद अरुण मिश्र, भूपेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.