दरभंगा, दिसम्बर 7 -- दरभंगा। महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से ईएनटी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए डॉ. विकास कुलकर्णी ने कहा कि यहां के आतिथ्य सत्कार से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि वे देश में कई कॉन्फ्रेंस में शामिल हो चुके हैं। वह पहली बार दरभंगा आए हैं। यहां जो सम्मान मिला, उससे उन्हें कहने में कोई गुरेज नहीं है कि एक बिहारी सब पर भारी। डॉ. कुलकर्णी ने कहा कि उन्हें भेंट की गई मिथिला पेंटिंग उनके घर की शोभा बढ़ा देगी। मिथिला पेंटिंग की धूम पूरे विश्व में है। भेंट के रूप में उसे पाकर वे फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग मृदुभाषी हैं। खासकर मिथिला के लोगों की बोली से मिठास बरसती है। यहां मिथिला के जो व्यंजन पड़ोसे गए उसकी कोई सानी नहीं है। डॉ. कुलकर्णी ने कहा कि बिहार के लोग पूरी दुनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.