महाराष्ट्र के कृषि वैज्ञानिकों ने किया संवाद
लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- महाराष्ट्र के कृषि वैज्ञानिकों ने किया संवाद चपरतला। बसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट, पुणे (महाराष्ट्र) के वैज्ञानिक डॉ. सुरेश माने पाटील ने गुरुवार को डीजीएम (केन) के साथ मैगलगंज क्षेत्र के भ्रमण कर गन्ना उत्पादक किसानों से संवाद किया। इस दौरान वैज्ञानिक ने किसानों को गन्ने की उपज बढ़ाने के लिए उन्नत खेती, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समय पर सिंचाई, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक सलाह देते हुए नवीन तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.