प्रयागराज, जून 28 -- प्रयागराज। संगम क्षेत्र में बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन के दौरान एक महिला श्रद्धालु का करीब 20 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। महिला अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के नवी मुंबई से तीर्थयात्रा पर प्रयागराज आई थी। पुलिस के अनुसार, राजेंद्र लोंढे अपनी पत्नी प्रभावती लोंढे के साथ संगम स्नान के लिए आए थे। संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने उनकी पत्नी प्रभावती के गले से सोने का मंगलसूत्र पार कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने पहले ई-एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन घटनास्थल के थाना और जनपद का नाम दर्ज न होने के कारण आवेदन निरस्त हो गया था। यह भी पढ़ें- महावीर चौक में महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुए बदमाश, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही ...