महाराष्ट्र की महिला के दौराला में सड़क हादसे में मौत
मेरठ, जून 1 -- दौराला में एनएच-58 में रविवार सुबह वलीदपुर कट के पास शिवा ढाबे के सामने कार सवार ने हाईवे पार कर रही महाराष्ट्र निवासी महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला मथुरा से बस में सवार होकर परिजनों और रिश्तेदारों के साथ हरिद्वार जा रही थी। थाने पर मृतका के जेठ ने तहरीर दी। महाराष्ट्र के थाना ताडकलस कडेगाव निवासी 48 वर्षीय केरूबाई पत्नी बालाजी अपने परिवार के साथ मथुरा दर्शन के लिए आई थी। मथुरा से पति और परिजनों संग बस से हरिद्वार जाने के लिए रविवार अलसुबह निकले थे। मेरठ के दौराला क्षेत्र में एनएच-58 पर वलीदपुर गांव के पास हाईवे किनारे स्थित शिवा ढाबे पर चालक ने यात्रियों के आराम के लिए बस रोक दी। केरूबाई हाईवे पार कर दूसरी ओर जा रही थी। इस दौरान मेरठ की ओर से आए कार सवार गाजियाबाद निवासी राजा ने टक्कर मार दी। जिससे केर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.