महाराष्ट्र की डेयरी में काम कर रहे दोआबा के मजदूर की मौत
कौशाम्बी, मई 25 -- रोजी-रोटी की तलाश में महाराष्ट्र गए दोआबा के एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पिपरी थाने के लालापुर गांव निवासी लालमन यादव (55) पुत्र राम लौटन यादव पिछले दो महीने से महाराष्ट्र के उल्लास नगर स्थित एक डेयरी में दुहाई का काम कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह वह रोज की तरह डेयरी में भैंस का दूध निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। डेयरी में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को लालमन यादव का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.