नई दिल्ली, मई 4 -- महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नव राष्ट्रीय समाज पार्टी के आरवाई घुटुकडे को 2,18,930 वोटों के भारी अंतर से हराकर नई मिसाल कायम की है। यह अंतर बारामती निर्वाचन क्षेत्र के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। हालांकि, दिवंगत अजीत पवार की याद में सुनेत्रा पवार ने समर्थकों से सार्वजनिक जश्न न मनाने की अपील की है। सुनेत्रा पवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि मतदाताओं ने जो विश्वास जताया है, वह दिवंगत अजीत पवार की पवित्र स्मृति को समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से विजय रैलियां न निकालने, गुलाल न उड़ाने और पूर्ण संयम बनाए रखने की अपील की। सुनेत्रा पवार ने लिखा...