महाराष्ट्र का वांछित अपराधी हंडिया से गिरफ्तार
प्रयागराज, जुलाई 16 -- थाणे जिले के नारपोली थाना के वांछित अपराधी को एसटीएफ प्रयागराज और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात हंडिया के कटहरा बाजार के पास गिरफ्तार किया। बरौत हंडिया का प्रशांत विश्वकर्मा उर्फ गोलू करीब एक महीने से अपने मामा के घर नईकीपुर सरायममरेज में छिपकर रह रहा था। उस पर लूट गिरोह का सक्रिय सदस्य होने और गैंगवार में अगवा कर जानलेवा हमले के आरोप है। उसके खिलाफ महाराष्ट्र के अलग-अलग थानों में करीब छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसटीएफ निरीक्षक जयप्रकाश राय ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस के एसीपी महेंद्र पाटिल बुधवार को टीम के साथ प्रयागराज पहुंचे। रात करीब पौने दस बजे आरोपी प्रशांत विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तार आरोपी प्रशांत ने पूछताछ में बताया कि वह थाणे महाराष्ट्र में रहकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.