महाराष्ट्र और राजस्थान के व्यंजन पकाए
प्रयागराज, जून 17 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में गृह विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक गतिविधि के तहत डीएलएड 2024 बैच के प्रशिक्षुओं ने विविध व्यंजन बनाकर प्रदर्शित किया। प्रशिक्षुओं ने महाराष्ट्र एवं राजस्थान के व्यंजनों को पकाया। डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने कहा कि ऐसी गतिविधियां न केवल व्यावहारिक कौशल का विकास करती हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता एवं जीवनोपयोगी दक्षताओं को भी बढ़ावा देती हैं। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. भारती त्रिपाठी, गृह विज्ञान प्रवक्ता वर्तिका कुशवाहा ने मार्गदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.