वाराणसी, नवम्बर 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बड़ालालपुर क्रीड़ा संकुल में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार शाम हुआ। प्रतियोगिता में 13 पदकों के साथ महाराष्ट्र की टीम ओवरआल चैंपियन बनी, जबकि 10 पदक के साथ झारखंड दूसरे नंबर पर, चार पदक के साथ बिहार की टीम तृतीय रही। महाराष्ट्र की टीम ने छह स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक जीते। झारखंड की टीम ने पांच स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीते। बिहार की टीम ने चार स्वर्ण पदक जीते। रिकर्व स्पर्धा में बिहार के नमन प्रभाकर व्यक्तिगत चैंपियन बने। इसी स्पर्धा में झारखंड की खुशी कुमारी व्यक्तिगत चैंपियन बनीं। इंडियन राउंड के बालक वर्ग में बिहार के आदर्श कुमार व्यक्तिगत चैंपियन बने। बालिका वर्ग में झारखंड की बेबी कुमारी चैंपियन बनीं। कंपाउंड स्पर्धा के बालक वर्ग में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.