महाराष्ट्र : परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के लिए आयोग का गठन
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- महाराष्ट्र सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा आयोजित नौ परीक्षाओं में कथित धांधली और प्रश्न पत्र लीक होने के मामलों की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया। आयोग के समक्ष उम्मीदवारों, छात्रों और अन्य हितधारकों के लिए अपने बयान दर्ज कराने की अंतिम तिथि 16 नवंबर तय की गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) आयुक्त एवं जांच आयोग के सदस्य-सचिव तुकाराम मुंढे ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति दिलीप भोसले की अध्यक्षता वाला यह आयोग एमपीएससी द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक होने सहित गड़बड़ी के आरोपों की विस्तृत जांच करेगा।आयोग 2023 से 2026 के बीच आयोजित नौ परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी के आरोपों की जांच करेगा जिनमें औषधि निरीक्षक परीक्षा ग्रुप-बी (2025)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.