महाराष्ट्र: हमले में दो लोगों की मौत, छह घायल
नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के वृद्धाश्रम में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर छड़ी से कई लोगों पर हमला कर दिया। इसमें एक सुरक्षा गार्ड समेत दो लोगों की मौत हो गई। छह अन्य घायल हो गए। अहिल्यानगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम. सुदर्शन ने बताया कि आरोपी, जो विहाड इलाके के पास स्थित इस केंद्र में ही रह रहा था, उसे पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने कथित तौर पर चलने या सहारे के लिए इस्तेमाल होने वाली छड़ी के नुकीले धातु वाले सिरे का इस्तेमाल करके पीड़ितों पर तब हमला किया जब वे सो रहे थे। पुलिस के अनुसार, उसने उन अन्य लोगों पर भी हमला किया, जिन्होंने बीच-बचाव करने या उसे समझाने की कोशिश की।पुलिस ने बताया कि सुरक्षा गार्ड समेत दो लोगों के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। छह अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.