नई दिल्ली, फरवरी 13 -- महाराष्ट्र के बीड जिले में गन्ने के खेत में कथित तौर पर बंधक और बिना वेतन काम करने के लिए मजबूर किए गए 11 मजदूरों को पुलिस ने शुक्रवार को बचा लिया। एक अधिकारी ने बताया कि बीड कलेक्टर विवेक जॉनसन के आदेश पर राजस्व और पुलिस प्रशासन ने बुधवार को धारूर तहसील के एक खेत पर छापा मारकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मूल निवासी इन मजदूरों को बचाया। अधिकारी ने बताया कि आमला गांव के निवासी आरोपी ओम चंद्रकांत सोलंके ने पिछले साल नवंबर में गन्ने की कटाई के लिए 11 मजदूरों को लाया था। उन्होंने बताया कि ये मजदूर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले और मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले थे। वेतन की मांग पर पिटाई अधिकारी ने बताया कि जब मजदूरों ने अपने वेतन की मांग की तो आरोपियों ने उन पर हमला किया, उन्हें बंधक बनाया और जान से मारने की धमक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.