महाराष्ट्र: परीक्षा में अनियमितता पर दो विशेष अदालत गठित
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- बॉम्बे हाईकोर्ट ने नीट सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ियों और कदाचार से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए दो विशेष अदालतें गठित की हैं। अदालत ने इसके लिए नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर जिलों में विशेष अदालत नामित की हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र घुगे ने छत्रपति संभाजीनगर (मध्य महाराष्ट्र) में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एसवी पवार और नागपुर (पूर्वी महाराष्ट्र) में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुलशन कोल्टे को इन मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के रूप में नामित किया है। हाईकोर्ट के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह निर्णय केंद्र सरकार के उस निर्देश के तहत लिया गया है जिसमें सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज अपराधों की सुनवाई के लिए कम-से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.