नई दिल्ली, अगस्त 9 -- महाराष्ट्र में दूध के भाव बढ़ने वाले हैं। महाराष्ट्र के मिल्क प्रोड्यूसर्स एंड प्रोसेसर्स वेलफेयर एसोसिएशन' की बैठक में 11 अगस्त से गाय और भैंस और मिक्स दूध के भाव बढ़ाने का फैसला लिया है। एसोसिएशन के मुताबिक, दुधारू पशुओं के रखरखाव और दूध को प्रोसेस करने की लागत में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका दबाव पशुपालकों और प्रोसेसर्स पर पड़ रहा है। इसलिए प्रति लीटर पर दो रुपए बढ़ाने का फैसला लिया गया है। एसोशिएशन के अध्यक्ष गोपालराव म्हास्के की अध्यक्षता में हुई बैठक में बड़ी सहकारी और निजी डेयरी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया था। बैठक के बाद एसोसिएशन ने कहा कि पिछली वृद्धि के बाद डीजल की कीमतें करीब 10 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ी हैं। दूसरी तरफ पैकेजिंग की लागत भी करीब 30 फीसदी तक बढ़ी है। इसके अलावा सबसे बड़ी बात है...