कानपुर, अगस्त 16 -- कानपुर। स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में रविवार को टेबल टेनिस के महाकुंभ का भव्य आगाज हुआ। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के सत्र 2026-27 की प्रथम यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का उद्घाटन प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने किया। 23 अगस्त तक चलने वाली प्रतियोगिता में देशभर से 3000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चैम्पियनशिप की प्राइजमनी 10 लाख रुपये रखी गई है। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-11 वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिसमें महाराष्ट्र, बंगाल, उत्तराखंड, तमिलनाडु के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। आर्य नगर स्थित टीएसएच में चैम्पियनशिप का शुभारंभ करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि ऐसे आयोजन से प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलता है। यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र, बंगाल व तमिलनाडु के खिलाड़ियों का रहा दबदबा टीएसएच जैसी संस्थ...