इटावा औरैया, फरवरी 27 -- इटावा। अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान पूर्व उपमंडल अधिकारी बीएसएनल व साहित्यकार महाराम सिंह मृदुल को दिया गया। उनकी कृति माटी का तो धर्म एक है का चयन किया गया। लालसोट राजस्थान में आयोजित कीर्तिशेष सीता देवी स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान 2025 में स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र,श्रीफल एवं पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में पुरस्कार एएसपी दौसा विनोद सीपा, शिक्षाविद् रमेश चंद्र मिश्रा, संस्थान सचिव श्याम सुंदर, ऋचा रावत, अंजीव रावत, संस्थान के संस्थापक सियाराम शर्मा शामिल रहे। फोटो-5 साहित्यकार महाराम सिंह मृदुल कोसम्मानित करते अतिथि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.