फरीदाबाद, मार्च 19 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी स्थित महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में एक अनोखी आस्था लोगों के बीच गहरी जुड़ी हुई है। यहां मंदिर परिसर में लगे एक पेड़ पर लाल चुनरी बांधने से मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है। नवरात्रों के दौरान ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भी श्रद्धालु यहां आकर चुनरी बांधते हैं और मां से अपनी इच्छाएं पूरी होने की प्रार्थना करते हैं। मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि इस आस्था की शुरुआत वर्ष 1955 की एक घटना से जुड़ी है। उस समय ओम प्रकाश नाम का एक बच्चा खेलते हुए कुएं में गिर गया था। करीब चार से पांच घंटे बाद जब उसे बाहर निकाला गया, तो उसने बताया कि कुएं के अंदर लाल चुनरी ओढ़े मूर्ति उन्हें गोद में लिए बैठी थी। इस घटना को चमत्कार मानते हुए स्थानीय लोगों ने वहां मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू क...