महारानी प्रेम मंजरी बालिका उवि से प्रोजेक्टर और सीसीटीवी चोरी
रांची, फरवरी 18 -- रातू, प्रतिनिधि। महारानी प्रेम मंजरी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय रातू में रविवार की रात दो नकाबपोश चोरों ने विद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन में घुसकर चोरी की। चोरों ने भवन के ऊपरी और निचले तलों पर स्थित कमरों से सीसीटीवी सहित तीन प्रोजेक्टर की चोरी कर ली है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, विद्यालय में वर्तमान में झारखंड बोर्ड और इंटर की परीक्षाएं चल रही हैं। रविवार की रात दो नकाबपोश चोर स्कूल के मुख्य प्रशासनिक भवन में दाखिल हुए और वहां लगे सीसीटीवी और तीन प्रोजेक्टर चुरा लिए। चोरी के दौरान चोरों ने परीक्षा कक्ष संख्या दो में लगे प्रोजेक्टर के तारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। रातू पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.