चंदौली, जून 25 -- फोटो-15-सकलडीहा के बिरना गांव में महारानी दुर्गावती का वलिदान दिवस मनाते समाज के लोग सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद तहसील क्षेत्र के फेसुड़ा और बिरना गांव में महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान महारानी दुर्गावती न्यास समिति के प्रदेश अध्यक्ष राम उजागिर गोंड ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रहित में त्याग और बलिदान को याद किया। समाज के लोगों को देश की एकता और अखंडता के मार्ग पर चलने का आवाह्न किया।प्रदेश अध्यक्ष रामउजागिर गोंड ने कहा कि महारानी दुर्गावती गोंडवाना साम्राज्य की एक महान वीरांगना और साहसी शासिका थी। शादी के चार साल बाद पति राजा दलपत शाह की असमायिक मृत्यु के बाद उन्होंने अल्पआयु पुत्र वीर नारायण को गद्दी पर बैठाकर मुगलों के आक्रमण से अपने राज्य की रक्षा किया। यह भी पढ...