महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस की तैयारी शुरू
चंदौली, जून 8 -- सकलडीहा। वीरांगना महारानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस आगामी 24 जून को लखनऊ में आयोजित होगा। जिसमे मुख्य अतिथि अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये मंगलवार को नरसिंहपुर समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर गोंड, खरवार, मुसहर कोल समाज की बैठक होगी। जिसमें मुख्यवक्ता व्यासजी गोंड राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति समाजवादी प्रकोष्ठ व प्रदेश अध्यक्ष रविप्रकाश बड़कू समाज को सम्बोधिक करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर राजेश गोंड राष्ट्रीय सचिव त्रिवेणी खरवार, सीपी नारायण खरवार और प्रदेश महासचिव गुलाब चंद गोंड की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- सुंदर कांड पाठ और भंडारा आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.