महारानी दुर्गावती की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित
चक्रधरपुर, जून 24 -- चक्रधरपुर। महारानी दुर्गावती की जयंती पर सोनुवा प्रखंड के बालजोड़ी स्थित प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। भाजपा चक्रधरपुर संगठनिक जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक उपस्थित होकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर बलजोड़ी पंचायत के मुखिया गुणांत नायक ने महारानी दुर्गावती के वीरता, साहस और त्यागपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी केदारनाथ नायक सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने महारानी दुर्गावती के राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- सोनुवा : डॉ. श्यामा प्रसाद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.