चंदौली, जून 24 -- पीडीडीयू नगर, (जय नारायण यादव)। अखिल भारतीय गोंडवाना कोया पुनेम संस्था के तत्वावधान में बुधवार को विकासखंड नियामताबाद के सहजौर स्थित प्रांतीय कार्यालय में गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महारानी दुर्गावती के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा गोंडी परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रमकार्यक्रम के मुख्य अतिथि इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भूमका विजय सिंह धुर्वे ने महारानी दुर्गावती के जीवन, शौर्य और बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महारानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को कालिंजर दुर्ग में हुआ था। बचपन से ही वे साहसी, ऊर्जावान और युद्ध कौशल में निपुण ...