महारानी दुर्गावती का त्याग और शौर्य को भुलाया नहीं जा सकता
मुरादाबाद, जून 24 -- सपा के मकबरा स्थित महानगर कार्यालय पर बुधवार को महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अद्वितीय साहस, त्याग, वीरता और राष्ट्र रक्षा में दिए गए महान योगदान का स्मरण किया गया। अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी ने की। उन्होंने कहा कि महारानी दुर्गावती का जीवन साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श आज भी समाज को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। संचालन नगर विधानसभा अध्यक्ष कमरूज्जमा सैफी एडवोकेट ने किया। यह भी पढ़ें- महारानी दुर्गावती का बलिदान प्रेरणा का प्रतीक : तनवीर खान सलीम वारसी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.