दरभंगा, जनवरी 15 -- दरभंगा,। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी बुधवार की शाम दरभंगा पहुंचते ही सीधे कल्याणी निवास पहुंचे। वहां उन्होंने महाराधिराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह की अंतिम रानी महारानी अधिरानी कामसुंदरी साहिबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शोक-संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया। कल्याणी निवास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सर्वप्रथम वहां महारानी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए मौके पर उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में दरभंगा राज परिवार का योगदान अतुलनीय है। न केवल मिथिला, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही विदेशों में भी उनके विकासात्मक सोच का प्रमाण आज भी अक्षुण्ण है। शिक्षा, कला एवं संस्कृति के साथ आर्थिक उन्नति के लिए राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.