औरैया, मार्च 2 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र के बालिका इंटर कॉलेज छछूंद में बटेश्वर दयाल समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज सेवा, प्रशासनिक दक्षता और धार्मिक आस्था के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में अनेक मंदिरों और धर्मस्थलों का निर्माण एवं पुनर्निर्माण कराया तथा जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता दी। इस अवसर पर चन्द्रप्रकाश, वीरनारायण पाल, सुरेश चन्द्र, दुर्गा पाल सिंह, सुनील शाक्य, गजेन्द्र शाक्य, श्याम बाबू शर्मा, लाखन सिंह यादव, ब्रज किशोर राना, मंगल सिंह सहित अन्य लोग म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.