बेगुसराय, मार्च 9 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं जागो गांव संगठन की ओर से आठ मार्च को महारानी अबक्का राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह का आयोजन एक होटल में हुआ l इस अवसर पर बेगूसराय जिले में शिक्षा, कला एवं संस्कृति, चिकित्सा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 मातृशक्ति को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, नुनु बाबू चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष हीरा देवी, गायत्री परिवार की जिला संचालिका उमा कुमारी ने कहा कि आज जिन परिस्थितियों में महिलाएं कार्य कर रही है वह प्रशंसा के योग्य है। बीहट नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता देवी, जागो गांव संगठन के सोमेश चौधरी आदि ने कहा कि नारियो...