उरई, मई 9 -- माधौगढ़। संवाददाता महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। महाराणा स्मारक पार्क से डीजे के धुन पर शोभायात्रा निकाली गई । शोभा यात्रा कस्बा के विभिन्न रास्ते होते हुए महाराणा पार्क में आकर समाप्त हुई।शनिवार शाम महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बस स्टैंड,चितौरा चोराहा, सिहारी चोराहा,सराफा बाजार,मेन बाजार,बस स्टैंड होते हुए महाराणा प्रताप पार्क में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह जगह दुकानदारों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया । सनातनियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। इस दौरान के टी तौमर, दीपक सिंह,छोटू सिंह,विकास सिंह, मोहित सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, शिवम सिंह, सुरेन्द्र सिंह,कोमल सिंह, रामनरेश सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.