बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा द्वारा महाराणा सांगा की जयंती मनाई गई, जिसमें युवाओं से उनके शौर्य, संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा में जुड़ने का आह्वान किया। रविवार को गांव गरहरा स्थित सतेंद्र सिंह चौहान के प्रतिष्ठान पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के पदाधिकारियों ने विचार गोष्ठी आयोजित कर महाराणा सांगा की जयंती मनाई। प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव, प्रवक्ता अवजीत सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह राघव, शिक्षक नेता राजकुमार राघव ने राणा सांगा के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि में सांगा ने 80 घाव लगने के बाद भी 100 से अधिक युद्ध लड़ने, बाबर व इब्राहिम को परास्त कर सनातन की ध्वज धूरी को कायम रखने तथा अपने शरीर के अंगों को गंवाने के बाद भी मालवा, गुजरात, दिल्ली की सल्तनत को खदेड़ क...