महाराणा प्रताप स्वाभिमान, साहस के प्रतीक : महापौर
प्रयागराज, मई 9 -- जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक पार्टी महानगर इकाई व क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मेयोहाल चौराहे पर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास में स्वाभिमान, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण के प्रतीक हैं तथा उनके जीवन मूल्यों को अपनाकर मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष एडवोकेट एसपी सिंह, प्रधान महासचिव वीके सिंह राजू और छत्रिय महासभा के अध्यक्ष इंजीनियर राजेश सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर वीके सिंह राजू, शोभित सिंह, विकास सिंह, पूनम पांडेय, राकेश पांडेय, हरिहर सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.