मेरठ, मई 9 -- रोहटा विकास खंड क्षेत्र के गांव पूठखास में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और संघर्ष को याद कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया। हवन पूजन करने के बाद पूरे गांव में यात्रा निकाली गई। इस मौके पर भाजपा नेता सतेन्द्र भराला, पंकज चौहान, शालीन राणा, नीरज ठाकुर, ऋषि गिरी, अरुण सिंह, महेश राणा, थाना प्रभारी पूजा पवार, चौकी इंचार्ज हरिमोहन गौतम आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जयन्ती पर निकाली गई शोभायात्रा यह भी पढ़ें- मुंगेर : महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनायी गयी यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप का जीवन देशभक्ति, संघर्ष और आत्मसम्मान का प्रतीक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...