मऊ, मार्च 8 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक के करहां स्थित प्राचीन सतनामी मठ गुरादरी धाम के सभागार में रविवार को होली मिलन एवं चतुर्थ महाराणा प्रताप सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। लगभग 500 लोगों की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 लोगों को महाराणा प्रताप सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप व चामुंडा चिलाय माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। होली मिलन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। समारोह के मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह रहे। अध्यक्षता बयालिस बेरुआर बिरादरी के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 75 लोगों को अंगवस्त्र, महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.