हाथरस, अप्रैल 13 -- हाथरस। बोहरे वाली देवी मंदिर स्थित रूपनगर कॉलोनी में आरबीएस पब्लिक स्कूल में रविवार को न्यू राधाकृष्ण सेवा समिति द्वारा आयोजित एक भव्य अभिनंदन समारोह में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्शों को याद करते हुए समाज की प्रमुख विभूतियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा का त्याग और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए निरंतर जलने वाली प्रेरणा की मशाल है। समारोह में अतिथि के रूप में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया रहे। केसरिया साफा पहनाकर और पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से प्रहलाद सिंह सिसोदिया जिला अध्यक्ष क्षत्रिय सभा, एडवोकेट मतेंद्र सिंह गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेशी हिन्दू...